गर्मियों में नारियल पानी जरूर पीजिए, खुद को कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाएंगे

गर्मियों में नारियल पानी जरूर पीजिए, खुद को कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाएंगे

सेहतराग टीम

गर्मियों का मौसम आ गया है। इसके आते ही लोगों को गर्मियों वाली चीजें खाने का मन करने लगता है। वहीं ऐसी चीजें लोग खाना पंसद करते है जिससे उनके शरीर में ठंडक फैले। उन्हीं में एक है नारियल पानी जो गले और पेट दोनों को ठंडा करने में काफी कारगर साबित होता है। वहीं गर्मी के मौसम में जितना हो सके तरल चीजों का ही सेवन जरूरी है। उन्हीं तरल पदार्थों में ही आता है नारियल पानी जो गर्मी के मौसम में काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं कि इसके क्या फायदे है और इनमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाएं जाते है।

पढ़ें- नाइट शिफ्ट में काम करते हैं तो सावधान हो जाएं, हो सकते हैं कैंसर रोगी: शोध

कई पोषक तत्वों से भरपूर है नारियल पानी

गर्मियों में उन चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो। जैसे कि खीरा, तरबूज, छाछ और नारियल पानी। नारियल पानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स अमीनो एसिड, एंजाइम्स और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। ये सभी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। अगर आप रोजाना नारियल पानी का सेवन करेंगे तो आप अपने आपको सेहत से संबंधित कई समस्याओं से बचा पाएंगे। 

नारियल पानी पीने के फायदे

सिरदर्द से दिलाएगा राहत

गर्मियों में अचानक लोगों के सिर में दर्द होने लगता है। ज्यादातर ऐसा तब होता है जब धूप में काफी देर तक रहें या फिर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाएं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो इसमें आपको नारियल पाना राहत दिला सकता है। नारियल पानी पीने से शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं। इसके स्थिति संभल जाती है। 

लूज मोशन में देता है आराम

गर्मियों में कई लोगों को लूज मोशन की समस्या हो जाती है। लूज मोशन की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करने से आपको फायदा होगा।

मुंहासों से भी दिलाएगा निजात

गर्मियों में कई लोगों को स्किन संबंधी कई समस्याएं होती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक परेशानी पिंपल्स भी है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को मुंहासों की समस्या होती है। इसके साथ ही सनबर्न और टैनिंग भी होती है। अगर आप इन सब दिक्कतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना चेहरे पर नारियल पानी लगाने से आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। 

किडनी स्टोन में फायदेमंद

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि किडनी स्टोन की समस्या में नारियल पानी का सेवन फायदा पहुंचाएगा। कैल्शियम ऑक्सलेट और अन्य तत्वों से मिलकर क्रिस्टल बनने की वजह से किडनी में स्टोन बनता है। अगर आप नारियल पानी को पिएंगे तो ये क्रिस्टल्स को गलाता है और पथरी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें-

ओवर एक्सफोलिएशन की वजह से होती है चेहरे में जलन, जानें क्या करें और क्या नहीं

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।